सेव खाने के गुण फायदे एवम लाभ | Apple Gun Benefits in hindi

Apple (Sev) khane ke gun benefits (fayde and labh) in hindi “An apple a day keeps the doctor away” यह लाइन सबने कहीं का कहीं सुनी या पढ़ी होगी| इसका मतलब है रोज एक सेव खाने से हम डॉक्टर से हमेशा दूरी बनाये रख सकते है| डॉक्टर के पास जाना किसी को अच्छा नहीं लगता है, और अगर एक सेव खाने से हम इससे बच सकते है तो क्या बात है| एप्पल को एक चमत्कारी फल माना जाता है| इसकी सबसे ज्यादा खेती होती है और यह संग्रह करके भी बहुत अधिक मात्रा में रखा जाता है| एप्पल में बहुत से पौष्टिक तत्व होते है जो हमारे शरीर के लिए जरुरी होते है| इसे खाने से शरीर को बहुत से रोंगों से लड़ने की क्षमता मिलती है साथ ही यह शरीर को ताकत भी देता है|



अगर आप अपना वजन कम करने के लिए डाइटिंग पर है, तो सेव खाना आपके लिए बहुत फायदेमंद है| क्यूंकि सेव में जीरो कैलोरी होती है, और ढेर सारे पौष्टिक तत्व| मतलब इसे खाने से एक तीर से दो निशाने लगेंगें, आप इसे खाकर अपनी भूख शांत करेंगे और मोटे भी नहीं होंगें और साथ ही बहुत से पौष्टिक तत्व आपके शरीर को मिलेंगें| अगर आप पतले है, तब एप्पल खाना आपके लिए भी फायदेमंद है| आपको इसे खाने से ताकत मिलेगी और आप कमजोर महसूस नहीं करेंगें|
List of element in apple (सेव का साइज़ 150 gm लगभग)
सेव में पाए जाने जाने वाले तत्वमात्रासेव में पाए जाने जाने वाले तत्वमात्रा
विटामिन E0.18 mgविटामिन K2.2 mg
विटामिन C4.6 mgविटामिन A3 mg
पोटेशियम107 mgपानी85.56 gm
कैल्शियम6 mgएनर्जी52 कैलोरी
मैग्नीशियम5 mgवसा(fat)0.17 g
फास्फोरस11 mgकार्बोहाइड्रेट13.81 g
आयरन0.12 mgमैगनीज0.035 mg
प्रोटीन0.26 gविटामिन B60.041 mg
सोडियम1 mgविटामिन B10.017 mg
 इसके यह फायदे है कि सेव खाने से बहुत सी बीमारियाँ दूर हो जाती है| सेव खाने से कैंसर, डायबतिज, दिल के रोग, दिमाग के रोग सब दूर हो जाते है| यह रेशेदार फल होता है, जिस वजह से इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिसे खाने से हमारी भूख शांत होती होती है और जल्दी भूख भी नहीं लगती है| एप्पल से पेट का पाचन तंत्र भी सुचारू रूप से कार्य करता है| इसे खाने के अनगिनत फायदे है इसे ऐसें ही जादुई फल नहीं कहते है| सेव शरीर की अंदरूनी खूबसूरती और बाहरी खूबसूरती दोनों में मददगार है| कहते है हमें रोज कम कम से 3 फल खाने चाहिए और सुबह सुबह तो सेव जरुर खाना चाहिए| सुबह इसे खाकर दूध पीने से पाचन तत्रं सही रहता है और चेहरे की रंगत भी बदलती है| कुछ ही दिनों में आपके चेहरे पर लालिमा छा जाएगी क्यूंकि आपके शरीर में खून की सही मात्रा होगी|
ऐसे बहुत से सेव खाने के गुण फायदे एवम लाभ आज में आपको अपने आर्टिकल बताने वाली हूँ| जिसे पढ़कर आप सेव को सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर नहीं अपनी पसंद से हर रोज खायेंगे| तो चलिए आज जादुई एप्पल खाने के फायदे एवम लाभ जानते है और आपको सेव के गुण (seb ke gun) भी बताते हैं|

सेव खाने के गुण फायदे एवम लाभ

Apple (Sev) khane ke gun benefits (fayde and labh) in hindi

  1. एनिमिया बीमारी दूर करता है / Remove Anemia Disease – एनीमिया में शरीर में खून की कमी हो जाती है| इसमें खून नहीं बनता और हीमोग्लोबिन भी कम हो जाता है जिससे खून को लाल रंग मिलता है| सेव में आयरन होता है जो हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करता है| अगर आप रोज सेव नहीं खा सकते है तो कुछ दिन तक रोज खाएं आपके शरीर में आयरन की कमी दूर होगी और एनीमिया रोग दूर होगा|
  2. कोलेस्ट्रोल कम करता है / Reduce Cholestrol – सेव में मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है| ये फाइबर पेट में जाकर fat से मिलता है और कोलेस्ट्रोल को कम करता है|
  3. कैंसर के खतरे को कम करता है / Reduce Risk of Developing Cancer – सेव में मौजूद तत्व पेट, स्तन कैंसर होने से रोकते है| ये व्यक्ति के शरीर में मोजूद कोशिकाएं को कैंसर से लड़ने की ताकत देते है|
  4. सफ़ेद और मजबूत दांत / white and healthy teeth – सेव आपके ब्रश की जगह नहीं ले सकता है लेकिन इसे चबा चबा कर खाने से आपके दाँतों को सफेदी मिलती है| ऐसा करने से मुंह में बैक्टीरिया नहीं होते और उनसे जुडी कोई बीमारी भी नहीं होती है|
  5. डायाबटीज control – अगर आप रोज एप्पल खाते है तो आपको 28% कम चांस है डायाबटीज होने के| इसमें मोजूद तत्व शरीर में गुलुकोस की कमी पुरे करते है जिससे आपको इन्सुलिन लेने की जरुरत नहीं पड़ेगी|
  6. वजन संतुलित रखे / Maintain weight – मोटापा बहुत सी बीमारी की जड़ होता है और इसे कम करना हमारे लिए बहुत बड़ा सर दर्द होता है| वजन कम करने वालों के मन में हमेशा यह चलता रहता है कि वो क्या खा सकते और क्या नहीं, किस प्रकार अपनी भूख को शांत करें यही सोचते है| सेव में फाइबर अधिक होता है जिससे वजन नहीं बढ़ता है|
  7. अल्जाइमर बीमारी से बचाए / Avoid Alzheimer – अल्जाइमर मष्तिष्क से जुडी बीमारी है| एक शोध में पाया गया है कि रोज सेव का जूस पीने से अल्जाइमर बीमारी से हमेशा बचा जा सकता है| सेव मष्तिष्क की कोशिकाओं की रक्षा करता है जिससे अल्जाइमर जैसे रोग नहीं होते है|
  8. पाचन सही रखे / Maintain digest system – पाचन के लिए सेव बहुत अच्छा है| अगर हमारा पाचन तंत्र सही ढंग से काम ना करे तो समझो पूरा शरीर बीमार महसूस करता है| पाचन से ही शरीर के बाकि अंग अच्छे से काम करते है| सेव कहने से पाचन अच्छा होता है| सेव को छिलका सहित खाएं तो फायदा अधिक होगा|
  9. प्रतिरक्षा प्रणाली को अच्छा रखे / Boost immune system- सेव खाने से इम्मुन सिस्टम अच्छे से काम करता है| कोई भी रोग जल्दी हमारे शरीर पर प्रभाव नहीं डालते है|
  10. पेट मजबूत करे – आजकल का खानपान ऐसा हो गया है कि हमारा पेट बहुत जल्दी ख़राब हो जाता है| हम कई बार ऐसी जहरीली चीजें खा लेते है जो शरीर पर तुरंत तो असर नहीं करती लेकिन वो हमारे शरीर पर बुरा असर डालती है| सेव खाने से पेट की गन्दगी निकल जाती है और पेट मजबूत होता है|
  11. पथरी(stone) से बचाए – गुर्दे में होने वाली पथरी को सेव खा कर रोका जा सकता है| रोज सेव खाने से शरीर में पथरी नहीं होती|
  12. कब्ज / Loose motion – loose motion और कब्ज दोनों ही हमारे पेट से जुड़े रोग है| सेव खाने से ये रोग दूर होते है क्यूंकि इसमें फाइबर अधिक है जिससे कब्ज जैसी शिकायत नहीं होती| छोटे बच्चों को loose motion होने पर सेव को पीस कर खिलाना चाहिए आराम मिलता है|
  13. हड्डियाँ मजबूत करे – सेव में कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूती देता है|
  14. चेहरा की खूबसूरती बढ़ाये – सेव खाने से फेस के काले धब्बे दूर होते है फेस पर glow आता है और आप तंदरुस्त लगते है|
आज एप्पल के बेनिफिट्स जान कर आप इसे अपने आहार में जरुर शामिल करिए| यह बहुत अच्छा फल है जिसे खाने से आपके शरीर को सिर्फ फायदे ही मिलेंगे| सेव खाने के गुण फायदे एवम लाभ पढ़ कर आपकी इस फल के प्रति क्या प्रतिक्रिया है हमें जरुर बताएं| 

पेट के छाले अल्सर दूर करने के घरेलु उपचार

अमेरिकन gastroenterology के अनुसार छाले पेट से जुडी हुई बहुत common बीमारी है| इसे  पेट का अल्सर या अमाशय छाला भी कहते है| यह एक तरह का घाव या चोट होती है जो पेट के अंदर बढती चली जाती है| chale आंत के उपरी भाग में होता है| अमेरिका की एक रिसर्च के अनुसार हर 10 में से 1 इन्सान ulcer की बीमारी से परेशान है| अगर पेट या आंत में छाले या घाव बढ़ने लगते है तब अल्सर की बीमारी से पीढित व्यक्ति को बहुत दर्द होता है|



कैसे होते है छाले?
हमारे पेट में एक तरह का एसिड होता है जो हमारे खाने को पचाने में मदद करता है| लेकिन ये एसिड विषैला होता है, जो हमारे पेट की परत और आंत इफ़ेक्ट करता है, इस एसिड से बचाने के लिए हमारे पेट में कफ की एक परत पेट और आंत को ढक लेती है| जब पेट कमजोर हो जाता है और आंत के पास ये एसिड आ जाता है तब वहां घाव या chala हो जाता है, इससे पेप्टिक अल्सर (peptic ulcer) उत्पन्न होता है|
 छाले होने के कारण (Reason of Chale) –
  • ज्यादा शराब पीना
  • ड्रग्स लेना
  • अंदरूनी घाव
  • रेडिएशन थेरेपी
  • पेट में असहनीय दर्द|
  • पेट में जलन होना
  • सीने और नाभी के बीच जलन या दर्द
  • उल्टी
छाले में पेट में होने वाला दर्द कभी थोड़े समय के लिए होता है तो कभी बहुत अधिक देर के लिए| यह बीमारी किसी भी व्यक्ति को किसी भी उम्र में हो सकती है| यह बीमारी मर्दों की अपेक्षा औरतों को जल्दी होती है| इसका पता लगते ही इसका जल्द से जल्द उपचार करना चाहिए, नहीं तो ये जानलेवा भी हो सकती है|
छाले का पता लगते ही इसका उपचार आप घर पर ही शुरू कर सकते है| chale का उपचार हम घर पर मौजूद सामग्री से कर सकते है| हम जो home remedy हम आपको अपने आर्टिकल में बता रहे है, वो मुख्यतः पेट की परत की रक्षा एसिड से करते है| अगर आपकी बीमारी बहुत ज्यादा बढ़ गई है और अगर आप बहुत समय से परेशान है तो घर पर उपचार करने से पहले किसी डॉक्टर की सलाह जरुर ले लें

पेट के छाले अलसर दूर करने के घरेलु उपचार
Pet ke chale ulcer door karne ke gharelu upchar in hindi


केला पेट के छाले के लिए केला बहुत इफेक्टिव होता है| केला में antibactirial कंपाउंड होते है जो इसे बढ़ाने वाले H.pylori कंपाउंड को बढ़ने से रोकता है| पेट में होने वाली एसिडिटी और गैस से भी केला बचाता है| पेट की परत को केला मजबूत बनाता है| केला 2 तरह से उपयोग में ला सकते है|
• अल्सर के उपचार के लिए रोज 2-3 केला का सेवन करें| अगर आपको केला पसंद नहीं तो आप इसका मिल्कशेक बनाकर भी पी सकते है|
• केले के पतले पतले स्लाइस कर लें, फिर इसे धुप में सूखा लें| अब इसे मिक्सी में पीस कर पाउडर बना लें| अब 2 tbsp इस पाउडर को लें और 1 tbsp इसमें शहद मिलाएं| इस मिक्सचर को दिन में 3 बार खाएं| 1 हफ्ते तक इस प्रक्रिया को करते रहें| आपको ulcer से आराम मिलेगा|
मिर्च पाउडरआश्चर्य की बात है कि मिर्च भी किसी बीमारी के उपचार में मदद कर सकती है| लेकिन ये सच है मिर्च का पाउडर छाले के उपचार के लिए उपयोग में लाया जाता है| मिर्च के कुछ उपयोग –
• 1 ग्लास गुनगुने पानी में 1/8 tsp मिर्च पाउडर मिलाएं| 2-3 दिनों तक इसे रोज दिन में 2 बार पियें|
• आप इसे सूप में डाल कर भी पी सकते है|
पत्ता गोभीpet ke chale ke upchar के लिए पत्ता गोभी बहुत अच्छा स्त्रोत है| पत्ता गोभी में लैक्टिक एसिड होता है| यह पेट में जाकर एमिनो एसिड बनाने में मदद करता है, एमिनो एसिड पेट की परत में खून से जाकर मिल जाता है| जिससे पेट की परत सुरक्षित होती है और पेट के छाले से निजात मिलता है| इसके साथ ही पत्तागोभी में विटामिन c होता है, ये भी ulcer की बीमारी से लड़ने में मदद करता है|
• आधी पत्तागोभी और 2 गाजर को काटकर थोडा पानी मिलाकर मिक्सी में पीस कर जूस बना लें| अब ½ कप जूस को खाना खाने से पहले और सोने से पहले रोज पिए| कुछ दिन तक रोज ऐसा करें| लेकिन रोज ताजा जूस बनाकर ही पियें|
नारियलनारियल में antibactirial क्वालिटी होती है, इसे खाने से छाले के कीटाणु नष्ट हो जाते है| नारियल का दूध और नारियल पानी ये सभी भी chale के रोग को दूर करते है|
• 1 हफ्ते तक रोज नारियल का पानी पियें| साथ ही रोज नारियल के कुछ टुकड़ों का सेवन करें|
• इसके अलावा आप 1 tbsp नारियल तेल सुबह और रात को 1 हफ्ते तक लें| नारियल तेल में fat(वसा) नहीं होता है| जिससे यह जल्दी पच जाता है|
मुलैठीबहुत सारी जगह बताया गया है की ulcer ke upchar के लिए मुलैठी बहुत अच्छा होता है| ये पेट और आंत की मदद करता है जिससे बहुत ज्यादा कफ उत्पन्न होता है जिससे पेट की परत की रक्षा होती है| इसका सेवन करने से अल्सर के दर्द से आराम मिलता है और वो जल्दी ठीक होता है|
• 1 कप पानी में 1 tbsp मुलैठी पाउडर को मिलाएं| इसे ढँककर रात भर के लिए रख दें| अगले दिन 1 कप पके हुए चावल में इसे मिलाएं और खाएं| हफ्ते भर ऐसा करें, आपका बहुत जल्दी आराम मिलेगा|
• मुलैठी को चाय में डाल कर दिन में 2-3 बार पियें एक हफ्ते तक|
मैथीमैथी का उपयोग बहुत से रोगों के उपचार के लिए सदियों से होते आ रहा है| इसका उपयोग छाले के उपचार के लिए भी होता है| मैथी कफ बनाकर पेट की परत की रक्षा करता है|
• 2 कप पानी में 1 tbsp मैथी को उबालें, इसे छानकर इसमें थोड़ी सी शहद मिलाएं और पियें|
• 1 tbsp मैथी पाउडर को दूध के साथ पिए|
• इसके अलावा मैथी की पतियों को पानी में उबालकर उसमें शहद मिलाएं, अब इसे दिन में 2 बार खाएं|
शहदसिर्फ शहद खाने से भी हमें अल्सर से आराम मिल सकता है| शहद में ग्लूकोस oxidase होता है जो हाइड्रोजन पेरोक्साइड बनता है| ये पेट के अल्सर के कीटाणु को मारता है, और साथ ही पेट और आंत को साफ करता है|
रोज सुबह खाली पेट 2 tbsp शहद का सेवन करें| ये पेट की परत को मजबूत करता है और अल्सर से आराम दिलाता है|
लहसूनइसमें मौजूद engimes अल्सर के कीटाणु को मारता है| दिन में 1 बार लहसून की 2-3 कलियाँ को पानी के साथ खायं| इसका सेवन कुछ दिनों तक रोज करें|
 आप chale का इलाज घर पर ही कर सकते है| ये सभी उपचार आपको 1 हफ्ते में ही अपना असर दिखायंगे| अगर आपके छाले बढ़ गए है और तकलीफ ज्यादा है, तो आप डॉक्टर की सलाह जरुर लें और उसके अनुसार उपचार करें| अगर आप किसी और समस्या से परेशान है और उसका घरेलु इलाज जानना चाहते है, तो हमसे शेयर करे|

डेंगू बुखार के लक्षण एवम उपचार

डेंगू बुखार के लक्षण एवम उपचार (Dengu ke lakshan aur upchar in Hindi)

मच्छरों से फैलने वाली डेंगू नाम की बीमारी आजकल बहुत आम हो गई, यह भारत में बहुत तेजी से फ़ैल रही है| डेंगू बुखार को अक्सर लोग समझ नहीं पाते है और फिर देर हो जाने पर यह जानलेवा हो जाती है| डेंगू संक्रमित बीमारी है, जो मच्छरों के काटने से होती है, जिसके बाद व्यक्ति को बुखार आने लगता है| पूरी दुनिया में हर साल करोड़ों लोग dengue का शिकार होते है और सही इलाज न मिल पाने से अपने जीवन से हाथ धो बैठते है| कुछ साल पहले हमारे देश के प्रसिध्य निर्माता यश चोपड़ा जी का निधन भी डेंगू बुखार (dengue fever) की वजह से हो गया था| डेंगू के बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं होती है तो जरुरत है कि हम उन्हें इस बीमारी के बारे में जागरुक करें|

डेंगू बुखार के लक्षण (Dengue Fever Symptoms)-

डेंगू बुखार के लक्षण के कई ऐसे lakshan होते है, जो हम समझ नहीं पाते है| जैसे कि
  • सर दर्द
  • तीव्र बुखार
  • जोड़ो में दर्द
  • उलटी/दस्त
  • पुरे शरीर में दर्द
  • आँखों में दर्द
  • शरीर के कुछ हिस्सों पर लाल लाल चकते निकल आना
  • कई बार नाक से खून आता है
सामान्य तौर पर dengu bukhar के लक्षण मच्छर काटने के 7-8 दिन बाद दिखाई देते है| कई बार ये बहुत सामान्य होते है, जिसे हम नार्मल फ्लू समझते है| उम्र व शरीर के हिसाब से ये लक्षण अलग अलग होते है| किसी को बुखार व चकते निकल आते है, तो किसी को उलटी और बुखार होता है| ये सभी lakshan सामान्य फ्लू के भी है, तो ऐसे लक्षण होने पर आप यही ना समझे की आपको डेंगू हुआ है| अगर आप किसी ऐसी जगह से आ रहे है जहाँ dengue fever का मरीज था, और उसके बाद आप में ये लक्षण दिखाई पड़ते है तो जरुर अपने डॉक्टर से संपर्क करें|

डेंगू बुखार के कारण (Dengue Fever Causes)–

  • डेंगू का सबसे बड़ा कारण मच्छर है|
  • घर के आस पास पानी का जमा होना|
  • संक्रमित पानी व भोजन का सेवन करना|
डेंगू को सिर्फ लक्षण देखकर नहीं समझा जा सकता है, इसके लिए डॉक्टर की सलाह पर टेस्ट करवाने चाहिए| खून की जांच के बाद ही डेंगू फीवर कन्फर्म होता है| 3-4 दिन में मरीज का शरीर डेंगू के वायरस के खिलाफ लड़ नहीं पाता है और यह बढ़ने लगता है|

डेंगू बुखार से बचाव/ डेंगू के उपचार

(Dengue fever Treatment / Prevention)

डेंगू के उपचार का कोई specific Treatment नहीं है| यह एक तरह का वायरल है जिसके लिए कोई विशेष दवा या वेकसीन नहीं बनी है|
  • आराम करो और लिक्विड लेते रहो| इस दौरान शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाइये, इसलिए डॉक्टर द्वारा बताये पाउडर को पानी में डालकर पीते रहे|
  • इसकी दवा नहीं है लेकिन डॉक्टर अपने हिसाब से इसका इलाज करते है, व इसके साइड इफ़ेक्ट से बचने के लिए दवाई देते है, जिसे समय पर लेना चाहिए|
  • डॉक्टर के कहने पर बुखार के लिए paracetamaul खाएं| डॉक्टर अस्प्रिन जैसी दवाई खाने को मना करते है तो इसे ना लें|
  • घर एवं अपने आस पास साफ़ सफाई रखें|
  • किसी भी जगह पानी इकठ्ठा ना होने दे, जैसे कूलर, गमले|
  • मच्छर से बचने के लिए दवाई छिडकें|
  • शाम के समय दरवाजे खिड़की बंद रखें ताकि मच्छर ना आये|
  • बच्चों को मच्छरो से विशेष तौर पर बचाकर रखें|
  • डेंगू बुखार में खून की कमी हो जाती है, जिससे व्यक्ति की मौत हो जाती है|
  • खून की मात्रा बराबर रखने के लिए अच्छा संतुलित आहार लें|
  • डेंगू के मरीज को पपीते के पत्तों का रस पिलाना चाहिए इससे खून की कमी पूरी होती है|
डेंगू जैसी भयानक बीमारी के लिए मैंने आज कुछ इलाज hindi मे बताये है, आपको ये किस हद तक सही लगे हमें कमेंट में लिख कर बताएं| अगर आपके पास भी डेंगू से बचाव का कोई उपचार है तो हमारे साथ जर्रोर शेयर करें|

कमर दर्द का कारण एवम घरेलू इलाज

कमर दर्द एक ऐसा दर्द है जो जब होता है तो ना चलते बनता है ना बैठते| कमर दर्द की वजह से पूरा शरीर दर्द महसूस करता है| यह समस्या आजकल इतनी आम हो गई है कि कोई भी इससे अछूता नहीं है, बच्चे जवान, बूढ़े, औरत, मर्द सबको ये दर्द अपनी जकड़ में ले लेता है| आजकल की जीवनशैली इतनी बदल गई है कि कोई भी बीमारी का कोई भरोसा नहीं है| हम शरीर को एक मशीन ही समझकर लगातार काम लेते रहते है, लेकिन मशीन भी कभी ना कभी ख़राब होती है, अत्यधिक काम लेने से वह भी बीमार पड़ जाती है तो फिर हमारे शरीर में दर्द होना तो स्वाभाविक है|


कमर दर्द का कारण एवम घरेलू इलाज

Kamar Dard karan lakshan gharelu ilaj nuskhe in hindi

कमर दर्द वह है जो हमें पीठ के नीचले भाग में होता है, कई बार यह दर्द बीचों बीच तो कभी पुरे हिस्से में होता है|

कमर दर्द के कारण (Kamar Dard Ke Karan)–

  • भारी वजन उठा लेना
  • शरीर की क्षमता से ज्यादा काम लेना
  • शरीर का वजन अधिक होना
  • शारीरिक कार्य जैसे excercise, घूमना फिरना ना करना
  • मानसिक तनाव
  • हाई हील्स सैंडल पहनना
  • एक ही तरह से लम्बे समय तक बैठे रहना|
  • मोबाइल कंप्यूटर का अधिक प्रयोग
  • गलत तरह से सोना
  • सही गद्दों का उपयोग ना करना
  • लम्बे समय तक ड्राइविंग करना
  • किसी अन्य बीमारी से ग्रसित होना
  • शरीर में कमजोरी होना
  • निकोटिन का अधिक प्रयोग
  • औरतों में मासिक धर्म के दौरान कमर दर्द होता है|

कमर दर्द दूर करने के घरेलु उपचार (Kamar Dard Door Karne ke gharelu upchar)–

कमर दर्द की समस्या कभी भी हो जाती है, इसके लिए हर समय दवाई लेना ठीक नहीं| आज मैं आपको इस दर्द को दूर करने के कुछ घरेलू उपाय बताउंगी जिसे अपना कर आप इस समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते है|
  1. गरम पानी से सिकाई – कमर दर्द में सिकाई बहुत मददगार होती है, इससे मांसपेशियों में जो खिंचाव होता है वह बहुत हद तक कम हो जाता है और दर्द में आराम मिलता है| हॉट वाटर बैग से दिन में 2 बार 20 min के सिकाई करें| सिकाई के अलावा आप गर्म पानी के टब में या शावर में नहा सकते है| गर्म पानी से शरीर की थकान दूर हो जाती है|
  2. अगर आप किसी बीमारी से पीढित है, तो आराम करें लेकिन पूरा दिन बिस्तर में ही ना पड़े रहे| डॉक्टर भी 1-2 दिन आराम करने की सलाह देता है, फिर थोड़ा बहुत चलने को बोलता है| लगातार बिस्तर में पड़े रहने से मांसपेशियां जकड़ जाती है और पुरे शरीर में जकड़न होने लगती है|
  3. कमर का दर्द कई बार कैल्शियम की कमी से भी होता है| हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए हमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम का सेवन करना चाहिए|
  4. एक दम नर्म गद्दे भी कमर के लिए ठीक नहीं होते है, तो ऐसे में थोड़ा हार्ड गद्दे उपयोग करें|
  5. अगर आप लगातार कंप्यूटर के सामने बैठे रहकर काम करते है तो आज यह आदत छोड़ दें| लम्बे समय तक एक ही पोजीशन में बैठे रहना कमर दर्द का बहुत बड़ा कारण है| ऑफिस या घर में हर 40 min बाद उठ कर थोड़ी चहलकदमी कर लें|
  6. मालिश (मसाज) – कमर दर्द में मालिश रामवाण इलाज होता है| आप चाहें हो बाजार में उपलब्ध दर्द निवारक तेल से मालिश कर लें या फिर घर पर ही दर्द दूर करने का तेल बना लें| इसके लिए आपको चाइये –
  • नारियल/ सरसों का तेल
  • 3-4 लहसून कलियाँ
विधि – तेल बनाने के लिए किसी भी एक तेल को चुनें और इसे एक बर्तन में डाल कर गैस पर गर्म करें, इसमें लहसून की कलियाँ डाल दें| इसे तब तक उबालना है, जब तक लहसून काली न पड़ जाए| अब इसे पूरी तरह से ठंडा होने पर मसाज करें| आप इसे एक साथ बनाकर एक शीशी में भर कर भी रख सकते है|

  1. अजवाइन – अजवाइन दर्द का निवारक है, इसे हल्का सेक लें और मुहं में डाल धीरे धीरे चबाएं| कमर दर्द बहुत जल्द कम होगा|
  2. नमक की सिकाई – नमक दर्द दूर करने के लिए बहुत अच्छा होता है| हम 2 तरीके से नमक का उपयोग कमर दर्द दूर करने में कर सकते है|
  • 2-3 चम्मच डीगले वाले नमक को लें और इसे तवे पर गर्म करें| फिर इसे एक मोटे से कपड़े में बांध लें| इस पोटली को कमर के उस हिस्से में रखें जहाँ अत्यधिक दर्द है| धीरे धीरे पूरी कमर पर इसे घुमाएँ, दर्द ठीक हो जायेगा|
  • आधी बाल्टी गर्म पानी में 2-3 चम्मच नमक डालें, फिर इसमें मोटी टॉवल डाल निचोड़ लें| इस टॉवल को कमर पर रख दें जिससे उस हिस्से की सिकाई हो सके| यह उपाय बहुत जल्दी आराम देता है|
  1. अगर आपको लम्बे समय से कमर दर्द की शिकायत है और बहुत से उपचार के बाद भी यह ठीक नहीं हुई है तो अब आपको योग का सहारा लेना चाहिए| आजकल योग के द्वारा बड़ी से बड़ी बीमारियों से लड़ा जा सकता है| कमर दर्द को दूर करने वाले आसन आप नेट पर या किसी योग गुरु से पूछ सकते है|
  2. शारीरिक श्रम ना होना भी कमर दर्द का मुख्य कारण है| इसलिए दिन में कम से कम 30 min घुमने की आदत डालें| सुबह उठकर हल्का फुल्का व्यायाम करें| अपने वजन को कंट्रोल करने की हर मुमकिन कोशिश करें|
  3. किसी भी भारी चीज को उठाते समय सही पोजीशन रखें| एक दम से झुककर ना उठायें| शरीर के मुताबित ही कार्य करें|
  4. पढाई करते समय, कंप्यूटर चलाते समय व टीवी देखते समय अपनी पीठ गर्दन को हमेशा एक दम सीधा रखें|
ये कुछ कमर दर्द को दूर करने के तरीके है जो नेचुरल है एवं आसानी से घर में उपयोग लाये जा सकते है| आप इन्हें अपनाएं और हमें बताएं की ये आपके लिए कितने असरदार है|