home remedies to get rid of blackheads hatane ke gharelu nuskhe in hindi मैंने अभी तक आपको अपने आर्टिकल में homemade फेस पैक, हेयर मास्क, कुछ बीमारियों के home remedie बताये| मुझे कई लोगों ने ब्लैक हेड्स को दूर करने के घरेलु नुस्खे पूछे| मैं आपको आज ब्लैक हेड्स हटाने के घरेलू उपाय बताउंगी| ब्लैक हेड्स एक आम समस्या है| यह फेस और नाक पर आमतौर पर होता है| जब स्किन पर एक्स्ट्रा तेल और dead सेल्स जमा हो जाते है तब ब्लैक हेड्स होता है| ब्लैक हेड्स काले धब्बे की तरह होते है| ब्लैक हेड्स होने से स्किन के pores बंद हो जाते है ये pores तेल, धुल, मिटटी dead स्किन से बंद हो जाते है| जिससे हमारा फेस रूखा बेजान दिखने लगता है| ब्लैक हेड्स ऑयली स्किन बालों को ज्यादा होता है| ब्लैक हेड्स मुहांसों का पहला कदम है, अगर बैक्टीरिया इन pores में चले जाते है तो मुहांसे हो जाते है|
ब्लैक हेड्स (blackheads) और वाइट हेड्स (whiteheads) दो अलग समस्या है| अगर स्किन के pores खुले हुए होते है तो धूल, तेल वहां इकठ्ठा होता है जिससे ब्लैक हेड्स होते है| कई लोग का मानना है अगर लगातार स्क्रब किया जाये तो ब्लैक हेड्स की समस्या से निकला जा सकता है| लेकिन ये बिल्कुल गलत सोच है, लगातार स्क्रब करने से हम स्किन में मौजूद आयल भी निकाल लेते है और स्किन ड्राई हो जाती है|
ब्लैक हेड्स (blackheads) होने के कारण –
ब्लैक हेड्स (blackheads) और वाइट हेड्स (whiteheads) दो अलग समस्या है| अगर स्किन के pores खुले हुए होते है तो धूल, तेल वहां इकठ्ठा होता है जिससे ब्लैक हेड्स होते है| कई लोग का मानना है अगर लगातार स्क्रब किया जाये तो ब्लैक हेड्स की समस्या से निकला जा सकता है| लेकिन ये बिल्कुल गलत सोच है, लगातार स्क्रब करने से हम स्किन में मौजूद आयल भी निकाल लेते है और स्किन ड्राई हो जाती है|
ब्लैक हेड्स (blackheads) होने के कारण –
- तनाव
- हार्मोन का बदलाव
- गन्दी त्वचा
- कॉस्मेटिक का ज्यादा उपयोग
- स्मोक करना
- शराब पीना
ब्लैक हेड्स हटाने के घरेलू उपाय
home remedies to get rid of blackheads in hindi
Blackheads hatane ke gharelu nuskhe
- टमाटर का उपयोग – टमाटर प्राकतिक anticeptic होता है, जो फेस में ब्लैक हेड्स को ड्राई कर हटा देता है| एक छोटा टमाटर लें और उसे मैश कर लें अच्छे से, अब रात को सोने से पहले इसे ब्लैक हेड्स पर लगायें और रात भर के लिए छोड़ दें| अगले दिन सुबह साफ पानी से फेस साफ कर लें| जल्दी ही आपके ब्लैक हेड्स निकल जायेंगे|
- नीबू का उपयोग– ब्लैक हेड्स दूर करने का नीबू भी एक नेचुरल तरीका है, नीबू का थोडा सा रस लें उसमें थोडा सा नमक मिलाएं और मिक्स करें| अब पहले अपने फेस को गुनगुने पानी से धोएं फिर इस मिक्सचर को ब्लैक हेड्स पर लगायें| 20 min लगे रहने दें फिर पानी से धो लें|
- टूथपेस्ट का उपयोग– टूथपेस्ट की पतली सी लेयर को ब्लैक हेड्स पर लगायें| इसे 20-25 min लगे रहने दें फिर टूथब्रश से हल्के हाथ से इन्हें घिसें और फेस धो लें| 2 हफ़्तों तक लगातार ऐसा करने से आपको ब्लैक हेड्स से निजात मिलेगा|
- शहद का उपयोग – शहद ऑयली फेस और ब्लैक हेड्स दोनों ही प्रॉब्लम से आजादी देता है| शहद को ब्लैक हेड्स पर लगायें और 25 min बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें|
- सोडा का उपयोग – 1 tbsp बेकिंग सोडा लें उसमें थोडा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें| इस पेस्ट को ब्लैक हेड्स पर लगायें और 15 min सूखने दें| अब गीले टूथब्रश से इसकी मसाज करें| अंत में गुनगुने पानी से धो लें| इसको लगाने से फेस का एक्स्ट्रा आयल और धूल निकल जाती है जो ब्लैक हेड्स उत्पन्न करते है|
- दही और ओट्स का उपयोग – दही और ओट्स स्किन के लिए बहुत अच्छा नेचुरल स्क्रब होता है| इससे स्किन के ब्लैक हेड्स और dead सेल्स निकल जाते है| 2 tbsp ओट्स को 3 tbsp दही के साथ मिक्स करें| इसमें 1 चम्मच नीम्बू का रस को ओलिव आयल मिलाएं| सबको अच्छे से मिलाएं और इसे पुरे फेस और जहाँ ब्लैक हेड्स है वह मसाज करते हुए लगायें| 10-15 लगे रहने दें फिर पानी से धो लें| इसके इस्तेमाल से आपका फेस क्लीन हो जायेगा|
- अंडा का उपयोग– अंडा की सफेदी ब्लैक हेड्स को दूर कर स्किन के pores को खोलता है| इसे लगाने से भविष्य में भी ब्लैक हेड्स होने के कम चांस होते है| अंडे की सफेदी से स्किन को moistur मिलता है और dryness कम होती है| अपने चेहरे को पानी से धो लें, अब अंडे का पीला भाग और सफ़ेद भाग अलग कर लें| चेहरे को टॉवल से पौंछ लें, इसके बाद अंडे की सफेदी को मास्क की तरह अपने फेस में पतली लेयर लगायें| अब टॉयलेट पेपर को इस मास्क पर चिपकाएँ| पेपर को रखकर थोडा दबाएँ जिससे वह चिपक जाए| इसे अच्छे से सूखने दें फिर इसके उपर टॉयलेट पेपर रखें| अब इसे अच्छे से सूखने दें, सूखने के बाद आपको अपना फेस खिचता महसूस होगा| अब इसे निकाल लें और पानी से धो लें| इसके बाद फेस क्रीम जरुर लगायें|
- दूध और शहद – शहद व दूध दोनों ही स्किन के लिए अच्छे होते है| दूध स्किन को सॉफ्ट और glowing बनता है, वही शहद dryness दूर करती है| 1 tbsp शहद को 1 tbsp दूध के साथ मिलाएं, इसे हल्का सा गुनगुना कर लें| अब इसे ब्लैक हेड्स पर लगायें, अब कॉटन की साफ स्ट्रिप को इस पर रखें और 20 min तक सूखने दें| इसके बाद स्ट्रीक को आराम से निकाल लें और फेस पानी से साफ कर लें|
- दालचीनी – दालचीनी और शहद ब्लैक हेड्स को दूर करने में बहुत सहायक होते है| दालचीनी के प्रयोग से स्किन में खून का संचार अच्छे से होता है जिससे फेस क्लीन सॉफ्ट और glowing हो जाता है| 1 tbsp दालचीनी पाउडर में 1 tbsp शहद मिलाएं, अब इस पेस्ट को ब्लैक हेड्स पर लगायें और पहले की तरह साफ कॉटन स्ट्रिप को इस पर रखें| इसे हल्का दबाये और 4-5 min ऐसे ही रहने दें फिर स्ट्रिप हटायें और फेस धो लें| इसके बाद moisturizer लगाना कभी ना भूलें| इसके अलावा आप 1 tbsp दालचीनी पाउडर में 1 tbsp नीम्बू का रस मिलाकर पेस्ट बनायें| अब इसे ब्लैक हेड्स में लगाकर रात भर छोड़ दें| अगले दिन सुबह पानी से धो लें| जल्दी ही आपको मिलेगा साफ़ सुंदर चेहरा|
- भाप देना – भाप से हमारी स्किन के pores तो नहीं खुलते लेकिन इससे dead सेल सॉफ्ट हो जाते है जो pores को भर देते है| भाप से स्किन सॉफ्ट और क्लीन रहती है| इससे dryness नहीं रहती| आप समय समय पर अपने घर में पुरे फेस को भाप दें| इससे आपकी पूरी स्किन पर फर्क पड़ेगा और वह healthy बनेगी|
- ब्लैक हेड्स गंदगी से नहीं होते है| अगर आपकी स्किन के pores बड़े है तो वहां dead स्किन ऑक्सीजन से क्रिया कर ब्लैक हेड्स बनाता है| और जब आपके pores छोटे होते है तो dead सेल्स ऑक्सीजन से क्रिया नहीं करते और वहां white हेड्स हो जाते है|
- हम कभी pores को छोटा या बड़ा नहीं कर सकते है|